सादर प्रणाम दोस्तों !
जय हिन्द
“खुद को साबित करना ही दुनिया की सबसे बड़ी साधना है”
व्यापार व्यवहार का एक स्वरुप है | व्यवहार जो हारता नहीं और जिस व्यवहार से व्यापार हम सबको पार लगाता है | हम सब एक देश के या यूँ कहें तो एक मानवता के रिश्ते से आपस में एक शक्तिशाली स्तंभ के रूप में जुड़े हुए है |
जीवन में हर मानव अपने संस्कार, शिक्षा, सोच और ज्ञान के साथ विज्ञान का बेहतरीन उपयोग करके खुद को साबित करता है |
हम सब एक है इस विश्वास के आधार पर हम ये मानते है कि हम सब कहीं न कहीं एक दूसरे के लिए समाधान है, कोई समस्या नही, हम उत्कृष्ट बनेंगे और हमारे परिवार को श्रेष्ठ बनाएंगे | ये परिवार जो आपका और हमारा है, इसे हम अपनी समझदारी, ईमानदारी ,जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ एक मजबूत पुरूषार्थी व्यक्तित्व के साथ पूरा करेंगे तो एक दिन हम UNIVERSAL FAMILY कहलायेंगे |
जीवन की सबसे बड़ी सम्पत्ति किसी मानव का आशावादी होना है और सबसे बड़ा हथियार उसका आत्मविश्वास | तो हम आशा करते है कि हम पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार को न सिर्फ सामाजिक, धार्मिक या राष्ट्रीय रूप से आगे बढ़ायेंगे बल्कि इसे हम विश्वरुप देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे |
किसी ने खूब कहा है –
Success is a Journey Not a Destination
और अगर यूँ कहे तो
हम सब एक राही है सन्मार्ग के, हम सब परमेश्वर का अंश है हम सब हीरे हैं ।
वैसे ही जैसे
हर राही एक हीरा हैं और हर हीरा एक राही है और
“हीरा सदैव के लिए होता है ।“
हम सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाओं के साथ हम उम्मीद करते है कि हम सबके लिए दुआ करेंगे और सबके परिवार के लिए प्रार्थना करेंगे जो कि आप और हम सबसे मिलकर बना है ।
“।। आ नो भद्रा: कतवो यन्तु विश्व्त: ।।“
।। हमें सर्वत्र सभी और से कल्याणकारी विचार मिले ।।
।।खुश रहो खुश रखो ।।
परीक्षित राजपुरोहित
( Marshal )